Lucknow News: नौकरी डॉट कॉम पर आवेदन करने पर युवक से लाखों की ठगी, रिपोर्ट
लखनऊ, जुलाई 14 -- Lucknow News: नौकरी के लिए नौकरी डॉट कॉम पर एक युवक को आवेदन करना महंगा पड़ गया। जालसाज ने यूएस की ग्लोबल मैनेजमेंट कंपनी का प्रतिनिधि बनकर युवक को फंसाया। इंटरव्यू के बाद ऑफर लेटर भेजकर जालसाज ने बांड एग्रीमेंट, वैरिफिकेशन समेत कई मदों के नाम पर 4.33 लाख रुपये ऐंठ लिए। ज्वाइनिंग न होने पर पीड़ित ने छानबीन की तो ठगी का पता चला। पीड़ित ने जानकीपुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जानकीपुरम गार्डेन स्थित सेक्टर-जे निवासी गौरव भटनागर ने बताया कि नौकरी के लिए नौकरी डॉट कॉम पर आवेदन किया था। इस दौरान 18 जून को उनके पास सिंगापुर के नंबर से एक फोन आया। यह भी पढ़ें- वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर युवक से 13.34 लाख ऐंठे जालसाज ने यूएस की ग्लोबल मैनेजमेंट कंपनी मैकिन्से में नौकरी की बात बताई। कहा कि कंपनी के देश-विदेश में कई कार्यालय है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.