लखनऊ, अक्टूबर 15 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता। नोएडा के सेक्टर-62 स्थित डाटा सेंटर पार्क के लिए अडानी एनर्जी सॉल्यूसंस को अलग बिजली वितरण लाइसेंस देने के मामले में शुक्रवार को राज्य विद्युत नियामक आयोग में आम जनता की सुनवाई होगी। इस मामले में राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद अपनी आपत्तियां पहले ही दाखिल कर चुकी है। वर्ष 2023 में भी अडानी समूह ने नोएडा-गाजियाबाद में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस मांगा था, जिसमें आयोग ने उपभोक्ता परिषद को आपत्तिकर्ता के रूप में स्वीकार किया था। उस प्रकरण में अडानी समूह लाइसेंस हासिल करने में सफल नहीं हुआ था। अब एक बार फिर इस मामले में दोनों पक्ष आमने-सामने होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...