लखनऊ, जुलाई 3 -- Lucknow News: नोट- नोएडा के लिए महत्वपूर्ण .... लखनऊ प्रमुख संवाददाता। नोएडा स्थित बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर शैक्षणिक संस्थान में जल्द ही गम्भीर मरीजों के लिए 24 घंटे भर्ती की सुविधा उपलब्ध होगी। शुक्रवार को मुख्य सचिव एस.पी.गोयल की अध्यक्षता में संस्थान, की 13वीं शासी निकाय (गवर्निंग बॉडी) की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में संस्थान की ओर से कुल 20 महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा संस्थान के चिकित्सा, शिक्षण एवं शोध कार्यों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

अन्य विभागों की स्वीकृति शासी निकाय ने संस्थान में आपातकालीन विभाग, पीडियाट्रिक पल्मोनोलॉजी विभाग तथा पीडियाट्रिक क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग प्रारम्भ किए जाने को स्वीकृति प्रदान की। इन विभाग...