लखनऊ, जुलाई 17 -- Lucknow News: मोहनलालगंज। संवाददाता मौरांवा मार्ग पर रानीखेड़ा के पास सड़क पर आई नील गाय से एसयूवी कार टकरा गई। टक्कर के बाद अनियन्त्रित हुई कार सड़क के विपरीत दिशा में पुलिया से टकराकर खड्ड में जाकर पलट गई। जिससे कार सवार छात्र सहित कार चला रहा सख्श जख्मी हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही नील गाय की मौत हो गई।कालूखेड़ा, उन्नाव के रहने वाले उत्कर्ष सिंह का बेटा आदविक शहर के एक स्कूल में पढ़ता है। जिसे स्कूल छोड़ने के लिए उन्नाव के असोहा में रहने वाले गुड्डू तिवारी एसयूवी से जा रहे थे। जब मोहनलालगंज मौरावां मार्ग पर रानीखेड़ा के पास पहुंचे तो नीलगाय सामने आ गई। जिससे कार टकरा गई। टक्कर के बाद अनियन्त्रित हुई कार पुलिया से टकराकर खड्ड में पलट गई। जिससे कार सवार दोनों लोग जख्मी हो गये। लोगों की मदद से दोनों...