Lucknow News: नीलमथा और गोमतीनगर के विशाल खंड में सड़क धंसी
लखनऊ, अगस्त 25 -- Lucknow News: रह-रह कर हो रही तेज बारिश से लखनऊ की सड़कों की पोल खुलती जा रही है। मानस विहार और इंदिरा नगर में सड़क धंसने के मामले सामने आने के बाद अब नीलमथा और गोमतीनगर में सड़कें धंसी हैं। फुटपाथ से सटी इन सड़कों के धंसने से फुटपाथ भी बैठ गए, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। मंगलवार को हुई झमाझम बारिश का असर नीलमथा स्थित हनुमान मंदिर रोड पर देखने को मिला। यहां लंबाई में काफी दूर तक सड़क धंस गई। इसके धंसने के साथ ही बगल में स्थित फुटपाथ भी बैठ गई। सड़क और नाली के बीच बने इस फुटपाथ के बैठने से पैदल चलने वाले लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- बारिश में सड़कें बनीं तालाब, जाम में फंसे लोग यहां पर सड़क भी संकरी हो गई , जिससे वाहनों को भी निकलने में दिक्कत होने लगी और रह-रह कर जाम लगने लगा। उध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.