लखनऊ, अगस्त 7 -- Lucknow News: निशातगंज में पशुपालकों ने डेयरी के गेट में ताला बंद कर लिया नगर निगम ने हथौड़े से ताला तोड़वाकर जानवरों को पकड़ा लखनऊ। प्रमुख संवाददाता निशातगंज में शुक्रवार को डेयरी हटवाने पहुंचे नगर निगम के दस्ते को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। पहले तो लोगों ने डेयरी में घुसने से रोकने के लिए भारी विरोध किया। लेकिन बाद में जिस प्लाट में डेयरी चल रही थी उसके मुख्य गेट में ताला लगा दिया। इससे जानवरों के बाहर निकालने का रस्ता बंद हो गया। नगर निगम टीम भी अंदर नहीं जा पा रही थी। बाद में नगर निगम ने हथौड़े से ताले को तोड़ा। नगर निगम ने 34 पशुओं को पकड़कर आलमबाग कांजी हाउस में बंद किया。

तखवा गांव में सड़कों पर अतिक्रमण नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि प्रवर्तन दल और कैटिल कैचिंग दस्ते ने संयुक्त रूप ...