लखनऊ, नवम्बर 1 -- Lucknow News: लखनऊ। औद्योगिक निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति के तहत निवेशकों और उद्योगों को कई तरह की रियायतें दे रही है। इसमें पूंजी निवेश सब्सिडी, स्टांप ड्यूटी में छूट, उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) के तहत अतिरिक्त सहायता और नेट एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति जैसे लाभ शामिल हैं। इन रियायतों का मकसद प्रदेश में नए उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित करना, मौजूदा औद्योगिक इकाइयों का विस्तार करना और रोजगार के अवसर बढ़ाना है। इन छूटों के जरिए राज्य सरकार प्रदेश को देश के औद्योगिक निवेश के पसंदीदा गंतव्य के रूप में स्थापित करने का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...