लखनऊ, सितम्बर 3 -- Lucknow News: मोहनलालगंज, संवाददाता लापरवाही के आरोप में एसडीएम मोहनलालगंज ने मंगलवार को महिला लेखपाल रुचि मौर्या को निलम्बित कर दिया। लेखपाल संघ ने एसडीएम से वार्ता की लेकिन एसडीएम ने निलंबन वापस नहीं लिया जिससे नाराज मोहनलालगंज लेखपाल संघ गुरुवार को तहसील परिसर में धरने पर बैठ गया। दिन भर लेखपाल नारेबाजी करते रहे, लेकिन किसी अधिकारी ने वार्ता नही की। निलंबन वापसी न हाने पर लेखपालों ने शनिवार को भी धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।मोहनलालगंज तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष अमरीश कुमार ने बताया कि एसडीएम ने कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए एक सितम्बर को महिला लेखपाल को बिना कोई नोटिस दिए निलम्बित कर दिया। आरोप है कि पहले भी एसडीएम का कार्य व्यवहार लेखपालों के प्रति सही नहीं है। लेखपाल संघ ने एसडीएम से मिलकर बुध...