लखनऊ, अगस्त 19 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान 1008 श्री पार्श्वनाथ का 2802वां मोक्ष कल्याणक महोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में भगवान पार्श्वनाथ जी का पंचामृत अभिषेक किया गया। भगवान का अष्टद्रव्य से पूजन हुआ और आस्था के साथ निर्वाण लाडू समर्पित किया गया।गोमती नगर जैन मंदिर में मुख्य शांतिधारा अनीता-सुकांत जैन, लोकेश-राजेश जैन और रचित अग्रवाल द्वारा की गई। महिला मंडल की सदस्यों ने सुंदर निर्वाण लाडू बनाकर अर्पित किए। संजीव जैन द्वारा भगवान को मुख्य लाडू चढ़ाया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के मंत्री आलोक, संदीप जैन, सुकांत, अमित, विनय कपूर, रचित, दीपक, राकेश, पंडित पीयूष उपस्थित रहे।वहीं यह भी पढ़ें- Shamli News: श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया भगवान पार्श्वनाथ का...