Lucknow News: निर्माणाधीन मकान से तार चोरी करने वाला किशोर गिरफ्तार
लखनऊ, सितम्बर 8 -- Lucknow News: लखनऊ। आशियाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी का तार बरामद कर बाल न्यायालय भेजा गया है। इंस्पेक्टर गजेन्द्र कुमार राय ने बताया कि मानसरोवर योजना में निर्माणाधीन मकान से तार के बंडल चोरी हुए थे। मकान स्वामी मेवालाल सरोज की तहरीर पर केस दर्ज कर तलाश की जा रही थी। विवेचना में पता चला कि इससे पहले दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर की दानपेटी से भी रुपये चोरी हुए थे। पुलिस ने सोमवार रात पीडब्ल्यूडी मार्ग बंगला बाजार से किशोर को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों चोरियों का खुलासा हुआ। उसके पास से एक बंडल कॉपर तार और एक बंडल अधजला केबल बरामद हुआ है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाकर किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.