लखनऊ, सितम्बर 10 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। फायरवर्क्स डीलर वेलफेयर एसोसिएशन का गुरुवार को आयोजित वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कारोबारियों को नियमों के दायरे में आतिबाजी का कारोबार करने की सलाह दी। भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ है।

व्यापारियों की समस्याएं कार्यक्रम में व्यापारियों ने अपने कारोबार से जुड़ी समस्याएं और अपेक्षाएं रखीं। मुख्य अतिथि बृजेश पाठक ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि व्यापारी नियमों के अनुसार अपना कारोबार करें और सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही न बरतें। सरकार की ओर से भी व्यापारियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया। उन्होंने कहा कि आतिशबाजी का कारोबार सुरक्षा से जुड़ा हुआ है, इसलिए ...