Lucknow News: निजी बैडमिंटन अकादमी के कर्मचारी को हाइड्रा ने कुचला, मौत
लखनऊ, नवम्बर 7 -- Lucknow News: गोमती नगर विस्तार में निजी बैडमिंटन अकादमी में काम करने वाले देवरिया के अभय कुमार (22) की हाइड्रा से कुचलकर मौत हो गई। युवक का मोबाइल और एक ईयर बड गायब है। मृतक के पिता ने पुलिस से जांच की मांग की है। वहीं, माल में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चालक की मौत हो गई। हादसे में दो भतीजे को मामूली चोट आई है। देवरिया के महुआ दी पिपरी गांव निवासी गिरीश कुमार का बेटा अभय कुमार खरगापुर में रहता था। अभय हुसड़िया में एक बैडमिंटन अकेडमी में काम करता था। पिता गिरीश के मुताबिक शुक्रवार रात को अभय ड्यूटी पर था। उसके मालिक ने खानपान का सामान मंगवाया था। वह सामान लेने निकला था। तभी गलत तरीके से गाड़ी चलाते हुए चालक ने हाइड्रा से पैदल जा रहे अभय को कुचल दिया। हादसे के बाद हाइड्रा चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.