Lucknow News: निजी अस्पताल में युवक की मौत, परिजनों ने तुलसीपुर थाने पर किया प्रदर्शन
लखनऊ, सितम्बर 4 -- Lucknow News: गैसड़ी/बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली जरवा क्षेत्र के ग्राम शेखडीह जरवा निवासी 26 वर्षीय अशफाक पुत्र इरशाद की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को तुलसीपुर थाने ले जाकर प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी से अस्पताल की जांच कराकर संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मृतक के भाई जुल्फेकार ने बताया कि मंगलवार शाम अशफाक को अचानक पेट में दर्द और बुखार हुआ। परिजन जावेद और छोटे भाई मोहर्रम अली के साथ उसे अवध हॉस्पिटल तुलसीपुर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर अब्दुल महबूब खान ने इलाज शुरू किया। आरोप है कि तीन दिन इलाज चलने के बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब 60 हजार रुपये जमा कराने के बाद मरीज को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया。
परिजनों का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.