Lucknow News: निजी अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप
लखनऊ, अक्टूबर 12 -- अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा Lucknow News: सुशांत गोल्फ सिटी के मलूकपुर ढकवा स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार को 25 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। गोसाईंगंज के सिटीकिहा कला गांव निवासी मनीषा (25) की शादी तीन वर्ष पूर्व सतरिख स्थित किस्तीपुर (बाराबंकी) निवासी नरेंद्र कुमार से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक, खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने पर मनीषा को 6 अक्तूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने इलाज का खर्च 1.80 लाख रुपये बताया था। सोमवार दोपहर 12 बजे इलाज के दौरान मनीषा की मौत हो गई।
परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की मौत की खबर मिलते ही परिजन भड़क गए और अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.