Lucknow News: निजी अस्पताल में मरीज की मौत,तीमारादों से मारपीट
लखनऊ, अक्टूबर 5 -- Lucknow News: सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती 70 वर्षीय मरीज की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस के पहुंचने पर काफी समझाने के बाद परिजन शांत हुए। शव परिजनों को सौंपा। इस दौरान किसी ने तीमादारों और अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों के बीच मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गोसाईंगंज के परेहटा निवासी सगीर अहमद को सांस लेने में तकलीफ होने पर रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया था। मृतक के दामाद शकील अहमद का आरोप है कि भर्ती के समय 40 हजार रुपये जमा कराए थे। परिवार के लोगों को मरीज से मिलने नहीं दिया जा रहा था। सोमवार सुबह जब वे मरीज को देखने पहुंचे तो उपचार बंद था। अस्पताल कर्मियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.