लखनऊ, सितम्बर 29 -- Lucknow News: ठाकुरगंज इलाके में निजी अस्पताल के फार्मासिस्ट सूरज कुमार (22) की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर तबीयत बिगड़ने और मौत की सूचना समय पर नहीं देने का आरोप लगाया है।

परिवार का आरोप परिजनों का दावा है कि अस्पताल की ओर से बिना जानकारी दिए मृत्यु प्रमाण पत्र भी तैयार करा दिया गया। साथ ही अस्पताल के कर्मचारी ट्रॉमा सेंटर में युवक का शव छोड़कर फरार हा गए। फिलहाल अभी तक इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत नहीं है। भाई करन कुमार के मुताबिक हरदोई के माधवगंज के बलराम का बेटा सूरज ठाकुरगंज के निजी अस्पताल में फार्मासिस्ट था। अस्पताल परिसर में ही रहता था।

अस्पताल प्रबंधन की प्रतिक्रिया सोमवार को ड्यूटी के दौरान सूरज की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल प्रशासन की ओर से उसे इलाज के लिए ...