लखनऊ, जुलाई 26 -- Lucknow News: निगोहां। निगोहां के भैरमपुर गांव में शनिवार देर रात सर्पदंश से मनीषा सोनी (15) की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार शनिवार रात करीब 12 बजे किसी सांप ने मनीषा के बाएं कान पर डस लिया। कुछ ही देर में उसकी तबियत बिगड़ी तो परिजन उसे इलाज के लिए मोहनलालगंज के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।

विवाद में बुजुर्ग की मौत मामले में मां बेटे गिरफ्तार लखनऊ। आशियाना के भदरूख बंगला बाजार में मकान के बटवारे के विवाद में बुजुर्ग ओम प्रकाश रावत की मारपीट के दौरान ईंट लगने से मई में अस्पताल में मौत हो गई थी। आशियाना इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि इस मामले में आरोपी महेश और उसकी मां रामपति को ब्रह्मदासपुर रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में म...