Lucknow News: निगोहां में निकला बारावफात का जुलूस, दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता
लखनऊ, अगस्त 26 -- Lucknow News: जश्ने ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) के मौके पर बुधवार को निगोहां में भव्य जुलूस निकाला गया। हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बने इस जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के साथ हिंदू समुदाय के लोगों ने भी सहभागिता की। जुलूस निगोहां गांव से शुरू होकर नगराम मोड़, निगोहां कस्बा और भगवानपुर मोड़ समेत विभिन्न मार्गों से होता हुआ वापस निगोहां पर पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में घोड़े, बग्घी, डीजे और छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार रही। रास्ते भर अकीदतमंद नात-ए-पाक पढ़ते हुए चल रहे थे। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर और इत्र लगाकर जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान आयोजित तकरीर में मौलाना खतिबुल कादरी सिमनानी, मौलाना कलीम रजा, हाफिज अब्दुल रहमान, मौलाना आरिफ खान समेत अन्य उलेमाओं ने सीरते मुस्तफा पर रोशनी डाली। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.