लखनऊ, नवम्बर 20 -- Lucknow News: सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में नाले में गिरने से बाइक सवार अभिषेक सिन्हा (51) की मौत के मामले में नगर निगम ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय ने नगर निगम के अफसरों से बात की तो उन्होंने बताया कि नाला उनके अधीन नहीं है। चूंकि नाला सर्विस लेन पर है, इसलिए एनएचएआई का भी होने की आशंका है। पुलिस अब एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग और एलडीए को पत्र लिखकर इस बारे में जानकारी लेगी कि नाला उनके अधीन है क्या? जिस विभाग के अधीन होगा पुलिस उसके जिम्मेदारों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करेगी। पुलिस ने इस मामले में अभिषेक की पत्नी प्रीति श्रीवास्तव की तहरीर पर नगर निगम, एलडीए और अंसल से जुड़ी संस्था के जिम्मेदारों खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अभिषेक सिन्हा विकासनगर सेक्टर तीन के रह...