Lucknow News: नाली पर कब्जा हटाने पहुंची नगर निगम टीम का भारी विरोध
लखनऊ, सितम्बर 20 -- Lucknow News: अमीनाबाद में नाली पर हुए अतिक्रमण को हटाने पहुंची नगर निगम की टीम का स्थानीय लोगों ने भारी विरोध किया। काका हैंडलूम के पास नाली पर कब्जा किए जाने की शिकायत क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम और क्षेत्रीय पार्षद से की थी। लोगों का कहना था कि नाली पर अतिक्रमण के कारण बारिश का पानी बाहर नहीं निकल पाता और इलाके में जलभराव की स्थिति बन जाती है। शिकायत के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और नाली पर किए गए कब्जे को हटाने की कार्रवाई शुरू करने का प्रयास किया। टीम के पहुंचते ही कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर हंगामा होने लगा। स्थिति को देखते हुए अमीनाबाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में भी काफी देर तक विरोध जारी रहा.
पूरी तरह नहीं हट सका कब्जा भारी विरोध के कारण नगर निगम की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.