लखनऊ, अगस्त 22 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि छात्रों ने शनिवार को जानकीपुरम थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। विधि छात्रों का आरोप है कि इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर शुक्रवार सुबह यातायात पुलिसकर्मी और होमगार्ड ने विधि छात्र गुलशन कुमार को पीटा था। इस मामले में पुलिस वालों के खिलाफ शिकायत के 24 घंटे बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। न ही उनके खिलाफ दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ।

छात्र का विवरण सीतापुर का गुलशन कुमार लखनऊ विश्वविद्यालय में विधि संकाय में द्वितीय वर्ष का छात्र है। गुलशन का आरोप है कि वह शुक्रवार सुबह साइकिल से विश्वविद्यालय जा रहा था। इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर मौजूद ट्रैफिक बूथ पर उसे पुलिस वालों ने रोक लिया। चौकी में मौजूद पुलिसकर्मी मिथलेश यादव, राकेश यादव और सिविल ड्रेस में एक अन्य व्यक्...