लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मुख्य सचिव एस.पी.गोयल ने प्रदेश में नाबार्ड पोषित परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (आरआईडीएफ) से जुड़ी हाई पावर कमेटी की हुई बैठक में एसपी गोयल ने सभी कार्यदायी विभागों को निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए परियोजनाओं के प्राथमिकताकरण, प्रतिपूर्ति दावों तथा परियोजना पूर्णता प्रमाणपत्रों को तय समय-सीमा में नाबार्ड को प्रेषित किया जाए। उन्होंने परियोजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करने तथा वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए।

परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश बैठक में ऐसी परियोजनाओं की भी विशेष रूप से समीक्षा की गई, जिनका ...