Lucknow News: नाती को स्कूल से ला रही बुजुर्ग की चेन लूटी
लखनऊ, सितम्बर 14 -- Lucknow News: आशियाना में तीन साल के नाती को स्कूल से लेकर घर आ रही 55 वर्षीय महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। पुलिस के मुताबिक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस के अनुसार, मामला आशियाना के सेक्टर-एन का है। मकान नंबर-12 निवासी सेवा देवी शुक्रवार दोपहर पराग रोड स्थित प्ले स्कूल से नाती आविक को लेकर पैदल घर लौट रही थीं। सेक्टर-एन के पास सूनसान जगह पर बाइक सवार दो युवकों ने गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। वारदात में महिला सड़क पर गिर गईं और गोद में बच्चा सहम गया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने 112 पर सूचना दी और रमाबाई नगर चौकी में तहरीर दी। रविवार देर शाम आशियाना थाने में अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी गजेंद्र राय ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर बदमाशों की पहचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.