Lucknow News: नशे में धुत चार महिलाओं ने फ्लैट में घुसकर मां-बेटे को पीटा
लखनऊ, अगस्त 25 -- Lucknow News: पीजीआई क्षेत्र के वृंदावन स्थित ग्रीनवैली अपार्टमेंट में सोमवार रात चार महिलाओं ने नशे में धुत होकर एक फ्लैट में घुसकर अकेली रह रही महिला को पीट दिया। बचाने आए बेटे से भी धक्का-मुक्की की। गार्डों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। सेक्टर-12 ग्रीनवैली अपार्टमेंट निवासी निशा देवी पत्नी विनोद कुमार सिंह के अनुसार सोमवार रात करीब 10 बजे उनकी पूर्व परिचित छाया अवस्थी अपनी तीन साथियों सिंधु, सुधा और रेनू यादव के साथ कार से पहुंची। आरोप है कि चारों नशे में थीं और पूर्व रंजिश को लेकर घर में घुसते ही मारपीट शुरू कर दी। घटना के समय निशा का बेटा आयुष घर पर था। मां को पिटता देख वह बचाने आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी धक्का-मुक्की की। चीख-पुकार सुनकर अपार्टमेंट के गार्ड पहुंचे और दोनों को छुड़ाया। आरोप है कि जाते समय चारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.