Lucknow News: नशे के लिए लूट करने वाला नाबालिग संग दबोचा
लखनऊ, अक्टूबर 28 -- Lucknow News: लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। तालकटोरा पुलिस ने नशे की लत पूरी करने के लिए लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एक शातिर लुटेरा और उसका हाईस्कूल में पढ़ने वाला नाबालिग साथी शामिल है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नाका राजेंद्र नगर निवासी शिवम गुप्ता उर्फ शुभम के रूप में हुई। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई सोने की चेन, तीन मोबाइल, एक हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है। तीसरे साथी साहिल की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।पुलिस उपायुक्त पश्चिम जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 23 अक्तूबर को राजाजीपुरम निवासी भाजपा नेता अंकित पांडेय की मां उमा पांडेय बेटी के साथ थेरेपी कराकर घर लौट रही थीं। घर के पास स्कूटी सवार बदमाशों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मारी और गले से चेन छीनकर भाग निकले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.