Lucknow News: नशेबाजी में विवाद में वृद्ध के गले पर ब्लेड से किया हमला, भर्ती
लखनऊ, अगस्त 31 -- Lucknow News: काकोरी के ईंटगांव में सोमवार सुबह ठेके के बाहर शराब पीने के दौरान युवक और बुजुर्ग से विवाद हो गया। नाराज युवक ने ब्लेड से बुजुर्ग के गले में हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। ईंटगांव निवासी महेंद्र रावत के मुताबिक पिता मुनेश्वर रावत बोरिंग कारीगर हैं। सोमवार की सुबह गांव में शराब ठेके के पास बाल कटवाने गए थे। वही पर गांव निवासी दिलीप लोधी ने कहासुनी के बाद नाई की दुकान से ब्लेड लेकर पिता का गला काट दिया। मुनेश्वर खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी काकोरी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। ट्रॉम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.