लखनऊ, अक्टूबर 12 -- Lucknow News: लखनऊ में सोमवार को रायबरेली हाईवे पर लोग जाम से हलकान रहे। यहां नवरात्रि के दूसरे दिन काले बीर बाबा मंदिर पहुंचने वाले वाहनों के ट्रैफिक लोड के चलते मोहनलालगंज में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई। मुख्य मार्ग से लेकर गलियों तक जाम रहा। इस बीच रायबरेली हाईवे पर दोपहर से लगा जाम शाम तक राहगीरों के लिए मुसीबत बना रहा। वाहनों की लंबी कतारों के बीच पुलिस के इंतजाम नाकाफी साबित हुए। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक मोहनलालगंज तहसील के पास रेलवे क्रॉसिंग बार-बार बंद होने से जाम की समस्या और गंभीर हो गई। क्रॉसिंग खुलने के बाद भी वाहनों की कतारें कम नहीं हुईं। यह भी पढ़ें- Firozabad News: लीड-जनपदभर में भक्तिभाव से पूजीं देवी ब्रह्मचारिणी हाईवे पर लगे जाम का असर नई जेल रोड और फुलवरिया बाइपास पर भी दिखाई दिया। इन मार्गों पर ...