लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: लखनऊ प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग नवरात्रि के दौरान स्कूलों में बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सीखने के लिए प्रोत्साहित करेगा। आयोग साइबर अपराधो से बचने व सचेत रहने के प्रशिक्षण भी दिलाएगा। शुक्रवार को आयोग की हुई मासिक समीक्षा बैठक में मुख्य फोकस नवरात्रि के दौरान महिला सशक्तिकरण के लिए किए जाने वाले उपायों पर केन्द्रित रहा।आयोग अध्यक्ष, डॉ. बबीता सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा आयोग का पुर्नगठन किये जाने पर उनके प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथ ही आयोग की ऐप के तैयार किए जाने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई एवं शरदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोग की ओर से आयोग के जिलास्तरीय कार्यालयों के सहयोग से विशेष कार्यक्रम के आयोजन कराये जाने पर चर्चा की गई।...