लखनऊ, नवम्बर 13 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता बिजली चोरी करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए नवनियुक्त प्रवर्तन दल प्रभारियों को शुक्रवार को प्रशिक्षण दिया गया। शक्ति भवन में हुए कार्यक्रम में उन्हें छापेमारी की विधिक प्रक्रिया, जरूरी सावधानी बरतने, साक्ष्य इकट्ठा करने, अभिसूचना प्राप्त करने और तकनीकी तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया गया।अपर पुलिस महानिदेशक (सतर्कता) डा. आरके स्वर्णकार ने कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कहा कि बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखनी जरूरी है। विशेषज्ञों ने अलग-अलग सत्रों में उन्हें अन्य जरूरी जानकारियां दीं। ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी (सतर्कता मुख्यालय) विनोद कुमार सिंह ने छापेमारी की विधिक प्रक्रिया, एफआईआर से संबंधित प्रावधानों और साक्ष्य स...