लखनऊ, सितम्बर 11 -- Lucknow News: लखनऊ। निजी अस्पताल की स्टाफ नर्स ने दो पड़ोसी युवकों पर छेड़छाड़ और विरोध करने पर गाली-गलौज व रिश्तेदार पर हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर गुड़म्बा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता बुधवार रात वॉशरूम जाने पर पड़ोस के दो युवक उसे घूर रहे थे। शोर मचाते हुए वह बाहर निकली तो आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने खुद को बचाकर रिश्तेदार को मदद के लिए बुलाया। आरोप है कि इसके बाद दोनों युवकों ने नर्स और उसके रिश्तेदार के साथ गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Hapur News: घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप घटना में दोनों को चोटें आई हैं। इंस्पेक्टर गुड़म्बा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता क...