लखनऊ, जुलाई 31 -- Lucknow News: ट्रैफिक पुलिस द्वारा अशोक मार्ग पर श्रीराम टावर के बगल से नरही जाने वाले रास्ते को अस्थायी बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिए जाने से नरही बाजार के व्यापारियों और ग्राहकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। हजरतगंज चौराहे के निकट कॉफी हाउस के सामने का डिवाइडर कट पहले ही बंद है, ऐसे में इस नए रास्ते के बंद होने से लोगों को जवाहर भवन के सामने से लंबा चक्कर लगाकर आना पड़ रहा है, जिससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। इस समस्या को लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सदर स्थित ट्रैफिक पुलिस लाइन कार्यालय में डीसीपी यातायात रवीना त्यागी से मिला। व्यापारियों ने डीसीपी यातायात को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया और अस्थ...