Lucknow News: नदी उतरी तो सड़कों पर दिखा कीचड़ का अंबार, सफाई में छूट रहे पसीने
लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: गोमती नदी का पानी उतरने के साथ ही फैजुल्लागंज, मिस्रीबाग और मल्लाही टोला में बाढ़ की तबाही की दूसरी तस्वीर सामने आने लगी है। सड़कों, गलियों और घरों में कीचड़ व कचरे का अंबार लगा है। बाढ़ अपने साथ उम्मीद से कहीं ज्यादा गंदगी लेकर आई है। आलम यह है कि कई जगह सड़कें पूरी तरह गायब हैं, जबकि बिजली के खंभे, ट्रांसफार्मर, फुटपाथ और नल-कूप भी कीचड़ में दब गए हैं। आठों जोनों की टीम उतरी, दो शिफ्ट में सफाई
बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई के लिए नगर निगम ने सभी आठ जोनों के कर्मचारियों को लगाया है। करीब 970 कर्मचारी दो शिफ्ट में अभियान चला रहे हैं। फैजुल्लागंज, मिस्रीबाग और मल्लाही टोला में जमा गंदगी हटाने के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं। अकेले फैजुल्लागंज में 49 सुपरवाइजर तैनात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.