Lucknow News: नगर निगम ने रहमानपुर में कब्जे से खाली कराई पांच करोड़ की जमीन
लखनऊ, सितम्बर 19 -- Lucknow News: सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे के खिलाफ नगर निगम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर रहमानपुर के गणेशपुर में 75 सौ वर्गफुट सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे को खाली करा लिया। अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कब्जे से खाली हुई जमीन की कीमत पांच करोड़ रुपये आंकी गई है। नगर निगम के राजस्व रिकॉर्ड में गणेशपुर के गाटा संख्या-119 खलिहान और गाटा संख्या-1स ऊसर के रूप में दर्ज है। इस जमीनों पर कुछ लोग अवैध रूप से निर्माण कराकर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। शिकायत मिलने पर नगर निगम जांच कराई और कब्जे की कोशिश की पुष्टि हुई। शनिवार को पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। कुछ स्थानीय लोगों विरोध किया, लेकिन पुलिस ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.