Lucknow News: नगर निगम ने अभियान चलाकर हटाईं 70 दुकानें
लखनऊ, जुलाई 27 -- Lucknow News: नगर निगम ने सोमवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान चलाया। इस दौरान जोन-1 में जोनल अधिकारी ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में कैसरबाग कैंट रोड से बार्लिंगटन चौराहा, रतन स्क्वायर होते हुए बापू भवन तक विशेष अभियान चलाकर सड़क और फुटपाथ पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। कार्रवाई के दौरान एक ट्रक सामान जब्त किया गया। वहीं, जोन-3 में कुर्सी रोड से सरगम अपार्टमेंट तक इसरो की दीवार के पास सड़क पर लगने वाली अवैध फल एवं सब्जी मंडी के खिलाफ कार्रवाई की गई। नगर निगम की टीम ने करीब 60 से 70 अवैध दुकानें हटाईं। मौके से एक स्टील काउंटर, एक लोहे का काउंटर, एक ठेला, पानी का जार, तीन तिरपाल और करीब 20 कैरेट समेत अन्य सामान जब्त किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.