लखनऊ, अक्टूबर 14 -- Lucknow News: जानकीपुरम इलाके में नगर निगम का ट्रैक्टर बैक करते समय पहिया कक्षा तीन के छात्र कृष्णा उर्फ रौनक (सात) पर चढ़ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में खेल रही बहन अन्नू (पांच) भी ट्रैक्टर की चपेट में आने से जख्मी हो गई। लोगों ने मौके पर ही आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं, काकोरी में श्रवण कुमार (43) और महिगवां में आरती सिंह (25) की सड़क हादसे में मौत हो गई। बीकेटी इटौंजा रोड निवासी रामू कनौजिया पत्नी गुड्डी, बेटे कृष्णा, बेटी राधिका (नौ), अन्नू (पांच) व मनु (तीन) के साथ रहते हैं। वह जानकीपुरम के सूर्या एकेडमी के पास दुकान लगाकर प्रेस करते हैं। रामू के मुताबिक, मंगलवार शाम वह दुकान पर कपड़ा प्रेस कर रहा था। वहीं उसका बेटा कृष्णा और बेटियां खेल रही थीं। आरोप है कि तभी नगर निगम के ट्रैक...