लखनऊ, अगस्त 16 -- Lucknow News: रायबरेली रोड स्थित एल्डिको उद्यान-दो के पास राजवंश रेजिडेंसी सोसायटी के निवासियों का सब्र रविवार को जवाब दे गया। वर्षों से गंदगी, जलभराव और सफाई व्यवस्था की अनदेखी से परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। निवासियों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोसायटी के बाहर नियमित रूप से कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। जिससे दुर्गंध और संक्रमण का खतरा बना रहता है। हालात यह हैं कि पूरे साल सड़क पर पानी भरा रहता है। जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। बरसात के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है तथा बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है।स्थानीय निवासी श्वेता सिंह, केके मिश्रा, संजय चौबे, केएन गु...