लखनऊ, अगस्त 26 -- Lucknow News: सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के ग्राम-मलाक में नगर निगम की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। नगर निगम के लेखपाल संदीप कुमार ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। अधिकारियों के मुताबिक ग्राम-मलाक की खसरा संख्या-23 की जमीन पर कब्जा हो रहा है। राजस्व अभिलेखों में 0.7470 हेक्टेयर क्षेत्रफल की यह भूमि चारागाह के रूप में दर्ज है। लेखपाल द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार 27जुलाई2026 को तहसील की राजस्व टीम और नगर निगम की संयुक्त टीम ने स्थल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान तय हुआ था कि उक्त गाटा संख्या का ईटीएस मशीन से सीमांकन कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Gangapar News: विधायक के लेटर पैड का हुआ दुर्पयोग, हड़प ली सरकारी जमीन इसी बीच कुछ लोगों ने उक्त शासकीय ...