Lucknow News: नगर निगम का बड़ा अभियान, 40 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त
लखनऊ, जुलाई 21 -- Lucknow News: नगर निगम लखनऊ ने मंगलवार को जोन-3 क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 63 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। यह अभियान नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर चलाया गया। जोनल अधिकारी अजीत राय के निर्देशन में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सुमित मिश्रा की अगुवाई में ईटीएफ समेत 296 सदस्यीय टीम ने डालीगंज-निराला नगर वार्ड के डालीगंज बाजार में विशेष छापेमारी की। जांच के दौरान कई दुकानदार प्रतिबंधित पॉलीथिन का विक्रय करते पाए गए। नगर निगम टीम ने नियमों का उल्लंघन करने पर राम किशोर पर 50 हजार रुपये, राजू कुमार पर 5 हजार रुपये और नितेश पर 4 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा क्षेत्र में गंदगी फैलाने के आरोप में चंदन बिरयानी सेंटर का 4 हजार रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.