लखनऊ, जुलाई 5 -- Lucknow News: नगर निगम कर्मचारी संघ, लखनऊ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी वर्ष 2026 का गठन रविवार को आम सभा के माध्यम से किया गया। संघ कार्यालय, नगर निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान वरिष्ठ कर्मचारी नेता रामरंग मिश्रा, संघ के पूर्व अध्यक्ष मो. अकील, राज्य कर्मचारी महासंघ के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव तथा विद्युत सुरक्षा निदेशालय के उपाध्यक्ष पवन गौड़ समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें आनंद वर्मा को अध्यक्ष चुना गया। वहीं अब्दुल तनवीर को संरक्षक, मोहम्मद शोएब, हेमंत कुमार और सुखदेव प्रसाद यादव को उपाध्यक्ष, तथा शमील एखलाक को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कर्मचारियों की आवाज को मिलेगा मजबूत मंच ...