लखनऊ, अगस्त 10 -- Lucknow News: मुख्य अभियंता ने जारी किया आदेश फोटोग्राफ और निरीक्षण रिपोर्ट होगी अनिवार्यलखनऊ, प्रमुख संवाददातानगर निगम के निर्माण एवं विकास कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मुख्य अभियंता महेश वर्मा ने नया आदेश जारी किया है। आदेश के तहत अब निर्माण कार्यों के चलित और अंतिम देयकों के भुगतान से पहले संबंधित अधिकारियों द्वारा संयुक्त स्थलीय निरीक्षण अनिवार्य कर दिया गया है। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी।जारी आदेश के अनुसार किसी भी निर्माण कार्य के दौरान यदि अतिरिक्त मद की आवश्यकता महसूस होती है तो पहले नगर आयुक्त अथवा सक्षम अधिकारी से स्वीकृति प्राप्त करनी होगी। स्वीकृति मिलने के बाद ही अतिरिक्त कार्य कराया जा सकेगा और उसी के आधार पर भुगतान किया जाएगा।पांच लाख तक के कार्यों के लिए नई व...