Lucknow News: नगर आयुक्त ने चकबस्त में धीमी निर्माण गति पर जताई नाराजगी
लखनऊ, अगस्त 1 -- Lucknow News: नगर आयुक्त गौरव कुमार ने चकबस्त में बन रहे जोन-1 के नए जोनल कार्यालय की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा इसे शीघ्र पूरा कराने के कड़े निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने शनिवार को नगर निगम की विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता परखी। नगर आयुक्त ने अमृत योजना के तहत विकसित की जा रही हैवतमऊ झील का निरीक्षण किया। कुछ शेष बचे छोटे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत रजनी खंड में निर्माणाधीन नाले का कार्य में तेजी लाकर जल्द पूरा करने को कहा। यह भी पढ़ें- शीतला चौकिया में निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज सेक्टर-जी स्थित कथा पार्क में बन रहे कम्युनिटी सेंटर का भी जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.