लखनऊ, जुलाई 30 -- Lucknow News: शहर में विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा कराने और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बुधवार को विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कमता स्थित अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज, जोन-7 की निर्माणाधीन मनोरथा गौशाला का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। कॉलेज में निर्माण कार्यों की समीक्षा

निर्माणाधीन कॉलेज का निरीक्षण नगर आयुक्त ने सबसे पहले कमता स्थित अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने निर्माणाधीन बहुउद्देशीय हॉल, नए कक्ष, कार्यालय भवन तथा परिसर में चल रहे मरम्मत कार्यों की प्रगति का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभ...