Lucknow News: नकली नोट चलाते युवक को पकड़ा, पुलिस जांच में जुटी
लखनऊ, जुलाई 11 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। राजधानी के दुबग्गा थाना क्षेत्र स्थित झाखरबाग चौराहे पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने एक युवक को 500 रुपये के कथित नकली नोट चलाने के आरोप में पकड़ लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी युवक ने झाखरबाग क्षेत्र की कुछ दुकानों पर खरीदारी के दौरान 500 रुपये के नोट दिए। दुकानदारों को नोट संदिग्ध लगे तो उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और लोगों ने युवक को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही दुबग्गा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकानदारों से पूछताछ कर उनके पास मौजूद 500 रुपये के संदिग्ध नोट कब्जे में ले लिए। बताया जा रहा है कि क्षेत्र की कई दुकानों से ऐसे नोट बरामद हुए हैं। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि संदिग्ध नोटों पर पानी डालने से उनका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.