Lucknow News: नकली नोटों संग पकड़े गए महंत को जेल भेजा
लखनऊ, जुलाई 12 -- Lucknow News: दुबग्गा पुलिस ने शनिवार को झाखर बाग में नकली नोट चलाते हुए पकड़े गए महंत को रविवार को जेल भेज दिया। आरोपी के पास से 500-500 रुपये के 13 नकली नोट बरामद हुए थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और महंत के फरार साथी की तलाश में दबिश दे रही है। इससे पहले भी चिनहट थाना क्षेत्र में भी पांच सौ के नकली नोटों के साथ छात्र को गिरफ्तार किया गया था। दुबग्गा इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि शनिवार दोपहर झाखर बाग चौराहे के पास एक युवक दुकानों पर 500 रुपये के नोटों से खरीदारी कर रहा था। दुकानदार को शक होने पर उसने नोट चेक किया तो वह नकली निकला। इसके बाद भीड़ ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 500-500 के 13 नकली नोट मिले। सभी नोटों पर सीरियल नंबर एक जैसा था। पुलिस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.