Lucknow News: नए तैनात इंजीनियरों ने अवैध निर्माणों को बनाया कमाई का जरिया
लखनऊ, अगस्त 2 -- Lucknow News: शहर में अवैध निर्माणों पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी जिन नए भर्ती इंजीनियरों पर थी उन्हीं ने इसे कमाई का जरिया बना लिया। आरोप है कि अवैध निर्माणों को रोकने की बजाय इमारतों को कमाई का जरिया बना लिया है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पिछले छह महीनों के दौरान अवैध निर्माण और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में चार नए भर्ती इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। तीन सस्पेंड हो चुके हैं। एक घूसखोरी में जेल जा चुका है। जबकि सात अन्य इंजीनियरों के खिलाफ शिकायतें शासन स्तर तक पहुंच गई हैं।
अवैध निर्माणों की आड़ में वसूली का खेल शहर के कई इलाकों में बिना मानचित्र स्वीकृति और नियमों के विपरीत बहुमंजिला इमारतों का निर्माण हो रहा है। आरोप है कि कुछ इंजीनियर बाहरी लोगों और कथित दलालों के साथ मिलकर ऐसे निर्माणों को संर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.