लखनऊ, जुलाई 17 -- Lucknow News: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शुक्रवार को विधान भवन घूमने आए पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर कानपुर के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि आज 5वीं जेनरेशन की तकनीक का उपयोग हो रहा है। नई पीढ़ी को तकनीकी बदलावों के साथ निरंतर आगे बढ़ना होगा। यह भी पढ़ें- सतीश महाना का शपथ दिवस पर सम्मानछात्रों का अनुभव पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर कानपुर के छात्र-छात्राओं ने विधानसभा की भव्यता, कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से देखकर अपने अनुभव साझा किए। विधानसभा अध्यक्ष ने जब बच्चों से पूछा कि आपको विधानसभा कैसी लगी, तो छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक कहा 'अमेजिंग।' सतीश महाना ने बच्चों से कहा कि वर्तमान समय तकनीक के तेजी से विकास का दौर है।स्वतंत्रता और आत्मविश्वास उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जितन...