लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: नगर निगम ने सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत मंगलवार को तहसील सदर के ग्राम धावा में करीब 90 हजार वर्गमीटर नहीं, बल्कि 0.090 हेक्टेयर भूमि से अवैध कब्जा हटाया। इस जमीन की अनुमानित बाजार कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई गई है। जमीन पर बाउंड्रीवॉल बनाकर प्लॉटिंग करने का प्रयास किया जा रहा था। अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के निर्देश में नगर निगम की टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची। टीम ने शांतिपूर्ण ढंग से अतिक्रमण हटाकर जमीन को कब्जे से मुक्त कराया।नगर निगम के अनुसार, ग्राम धावा की गाटा संख्या 243 में स्थित यह भूमि राजस्व अभिलेखों में खाल निकालने के स्थान के रूप में दर्ज है। आरोप है कि कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर बाउंड्रीवॉल बनाकर प्लॉटिंग करने की तैयारी शुरू कर दी थी। इससे सरकारी संपत...