Lucknow News: धान की रोपाई के दौरान युवक की करंट लगने से मौत
लखनऊ, जुलाई 4 -- Lucknow News: लखनऊ,संवाददाता। गुडंबा में खेत में धान की रोपाई के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई। युवक के परिजनों ने थाने में तहरीर दी।भाकामऊ निवासी सियाराम वर्मा (25) के परिवार में पत्नी ज्योति और दो बच्चे हैं। मृतक के बड़े भाई सुशील ने बताया कि शुक्रवार को गांव के रेहान के खेत में सुशील और छोटा भाई सियाराम समेत पांच लोग धान की रोपाई कर रहे थे। दोपहर में सियाराम मेढ़ पर लगे एयरटेल कंपनी के खंभे से टेक लगाकर बैठ गया। आरोप है कि उस खंभे में बिजली का तार बंधा हुआ था, जिसमें करंट आ रहा था। सियाराम करंट की चपेट में आ गया। खेत में काम कर रहे लोगों ने उसे लकड़ी से अलग किया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई सुशील ने गुडंबा थाने में बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.