Lucknow News: धान कटाई कर रहे किसान की सर्प दंश से मौत
लखनऊ, अक्टूबर 18 -- Lucknow News: नगराम। समेसी मजरा ईश्वरदीनखेडा निवासी किसान राजाराम गौतम (55) की सर्पदंश सर्प दंश से मौत हो गई। राजाराम सुबह अपने खेत पर धान की फसल काटने गये थे। इस बीच कटाई के समय सर्प ने डस लिया। परिजन किसान को सीएचसी मोहनलालगंज ले गये। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में एकलौता लडका मंजीत, बहू व पत्नी है। सूचना पर मौके पर पहुंची नगराम पुलिस से मृतक के परिजनों ने पीएम कराने से मना कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.