लखनऊ, नवम्बर 6 -- Lucknow News: धानेपुर (गोंडा), संवाददाता। नगर पंचायत धानेपुर के रहने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात आरक्षी आदित्य श्रीवास्तव का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया, वहीं कस्बे सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, कस्बा धानेपुर निवासी आदित्य श्रीवास्तव वर्ष 2020 बैच के सिपाही थे। वर्तमान में उनकी तैनाती देवरिया जिले की पुलिस लाइन स्थित सीओ कार्यालय में थी। गुरुवार को अचानक दिल का दौरा पड़ा जिस पर अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया,जवान के निधन से पुलिस महकमे में भी शोक की लहर दौड़ गई। यह भी पढ़ें- Deoria News: देवरिया में तैनात गोंडा के रहने वाले सिपाही की मौत, विभाग में खलबली वहीं जवान के असामयिक निधन ...